नौतपा में करें ये दान, तपती गर्मी में मिलेगा पुण्य और शांति का वरदान

नौतपा के दौरान दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस समय जल, अन्न और ठंडक पहुंचाने वाली वस्तुओं का दान करने से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ फल शांति प्राप्त होती है।

नौतपा के नौ दिनों को साल के सबसे गर्म दिन माना जाता है। इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश इतनी भीषण होती है कि इंसान, पशु-पक्षी सभी से परेशान हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किया गया दान कई गुना फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि नौतपा (Nautapa) में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। खास बात यह है कि इस समय ऐसे दान को अधिक महत्व दिया जाता है जो किसी को गर्मी से राहत दे सके। पानी, छाता, फल, कपड़े और अन्न जैसी चीजों का दान न केवल पुण्य दिलाता है, बल्कि मन में सकारात्मकता भी लाता है। अगर आप भी नौतपा में दान करने की सोच रहे हैं तो कुछ विशेष वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

End of Feed