Nautapa 2024: जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब हर साल नौतपा पूरे नौ दिनों के लिए लगता है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरु हुआ है और 2 जून तक रहने वाला है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिसके कारण धरती पर भीषण गर्मी होने लगता है। इस समय में सूरज की किरणे सीधा धरती पर पड़ने लगती है। हिंदू धर्म नौतपा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानें इस समय में क्या करना चाहिए क्या नहीं।
कब तक रहेगा नौतपा
नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो गई है, ये 2 जून तक रहने वाला है। इस समय में सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा लग जाता है। इस समय में धरती और सूर्य एक दूसरे के आमने- सामने रहते हैं। इस कारण धरती पर गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
नौतपा में क्या करें
- नौतपा में ठंडी चीजें जैसे दही, छाछ, लस्सी, नारियल पानी का अधिक सेवन करना चाहिए।
- इस समय में सुबह उठकर स्नना के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। जिससे वो शीतल हो सकें।
- नौतपा के दौरान सूर्यनरायण की पूजा करें और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ जरूर करें।
नौतपा में क्या ना करें
- नौतपा के समय में ज्यादा तेल, मसाला और तली चीजों का सेवन ना करें।
- इस समय में बच्चों को और खुद ही बिना वजह बाहर जानें से रोकें।
- नौतपा के दौरान अगर कोई दक्षिण मांगने आए तो उसे खाली ना लौटाएं।
