Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र में भविष्य के बारे में जानने के कई तरीके बताए गए हैं। जिनमें से एक तरीका है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति के समस्त जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। इसलिए बच्चे के जन्म के साथ ही उसके नाम को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो जाता है। ज्योतिष अनुसार नाम का पहला अक्षर व्यक्ति की जन्म राशि के अनुसार निर्धारित किया जाता है। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं।
नाम ज्योतिष
K अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भाग्यशाली होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। हर चीज में ये सबसे आगे रहते हैं। ये मेहनती होते हैं। जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे समय से पूरा करने की हर संभव कोशिश करते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये जिद्दी होते हैं और अपनी जिद्द को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान अति प्रिय होता है। ये शुरू से ही अपनी अलग पहचान बनाने में लग जाते हैं।
L अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका दिमाग तेज होता है। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। ये कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन्हें हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। अपने कार्यों से दूसरों को काफी जल्दी इंप्रेस कर देते हैं।
P अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी तेज-तर्रार और बातूनी होते हैं। करियर के बारे में काफी गंभीरता से सोचते हैं। सफलता पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। कोई भी काम मन लगाकर करते हैं। इन्हें समाज में अलग पहचान मिलती है। इनके काम की हर जगह प्रशंसा होती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
