Nag Panchami Special food: नाग पंचमी के दिन क्या खाना बनाना चाहिए, जानें नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए क्या भोग लगाएं

Nag Panchami Special food or Bhog: नाग पंचमी का ये दिन नागों की पूजा के लिए है। खीर, मालपुआ, मीठे पूड़े से लेकर दाल बाटी आदि नाग पंचमी पर बनाए जाते हैं। यहां जानें कि नाग पंचमी के दिन क्या- क्या खाना बनाना चाहिए और नागों को क्या भोग लगाना चाहिए।

Nag Panchami Special food or Bhog (नाग पंचमी के दिन क्या खाना बनाना चाहिए): सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को श्रद्धा और धूम के साथ नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। 2025 में नाग पंचमी का त्योहार आज यानी 29 जुलाई को पड़ रहा है। यह पर्व नाग देवता की पूजा करने और कई दोष दूर करने का है तो इसी के साथ ही खास भाग और पकवान बनाकर भी मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में नाग पंचमी पर अलग-अलग व्यंजन और पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन खासतौर पर मीठे पकवान जैसे पुआ, खीर, गुलगुले आदि बनाए जाते हैं। नाग देवता को धान, लावा और दूध चढ़ाने की भी प्रथा है।

Nag Panchami par kya khana banana chahiye, Food List

नाग पंचमी के दिन क्या खाना बनाना चाहिए (Pic: iStock)

नाग पंचमी के दिन क्या बनाना चाहिए

  • नाग पंचमी पर मीठे पकवान का चलन है। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाया जाता है।
  • वहीं मध्य प्रदेश में नाग पंचमी पर खीर और पूड़ी बनाई जाती है। नाग देवता को इसका भोग लगाया जाता है।
  • नाग पंचमी में राजस्थान में दाल बाटी बनाया जाता है। कई जगहों पर इसके साथ चूरमा भी रखा जाता है।
  • हरियाणा और पंजाब में आटे के मीठे पुए बनाए जाते हैं। इनको आटे में चीनी का घोल मिलाकर तैयार किया जाता है।
  • इन चीजों के साथ नाग देवता को धान, लावा और दूध चढ़ाने की भी प्रथा है।

End of Feed