अध्यात्म

Nag Panchami Puja Samagri: नाग पंचमी की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? नोट करें नाग पंचमी की पूजा सामग्री लिस्ट

Nag Panchami Puja Samagri (नाग पंचमी पूजन सामग्री): आज नागपंचमी का शुभ त्योहार है। कहते हैं कि नागपंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। यहां से आप उन सामान की लिस्ट नोट कर सकते हैं, जो आपको नाग पंचमी की पूजा करने के लिए चाहिए।

Image

नाग पंचमी पूजा सामग्री (Photo Source: Canva)

Nag Panchami Puja Samagri (नाग पंचमी पूजन सामग्री): साल 2025 में आज यानी 29 जुलाई, मंगलवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई की सुबह 06:14 से 08:51 तक रहेगा। इस मुहूर्त में नाग देवता की पूजा से आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। मान्यता है कि नाग देवता की इस दिन पूजा करने से कालसर्प दोष और ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है। अगर आप नाग पंचमी के पूजा की तैयारियों में लगे हैं तो सबसे पहले यहां से पूजा की सामग्री लिस्ट नोट करें, जिससे पूजा करते समय कोई सामान छूट न जाए।

नाग पंचमी पूजा की सामग्री लिस्ट-

  • नाग देवता की फोटो
  • कुशासन
  • दही
  • शुद्ध घी
  • गंगा जल
  • पंच रस
  • इत्र
  • मौली
  • जनेऊ
  • गाय का कच्चा दूध
  • फूल
  • पंच फल
  • पंच मेवा
  • बेर
  • आम्र मंजरी
  • जौ की बालें
  • तुलसी दल
  • मंदार फूल
  • पंच मिठाई
  • बिल्वपत्र
  • धतूरा
  • भांग
  • गन्ने का रस
  • कपूर
  • धूप
  • हल्दी
  • रोली
  • चावल

कैसे होती है नाग पंचमी की पूजा?

नाग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद देवी-देवताओं का ध्यान करें। फिर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर के मंदिर के पास एक साफ चौकी रखें उस पर साफ कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर नाग देवता का चित्र या फिर मिट्टी से बने हुए सर्प की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद नाग देवता को चावल, रोली और हल्दी चढ़ाएं। प्रतिमा के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं और विधि पूर्वक पूजा करें। साथ ही मंत्रों का जाप करें। नाग पंचमी व्रत कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद नाग देवता की आरती उतारें। इस तरह नाग पंचमी की पूजा सम्पन्न होगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article