Nag Panchami 2024 Shubh Yog: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा- अर्चना की जाती है। नांग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से और नाग को दूध पिलाने से नाग दोष से मुक्ति मिल जाती है। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन विधि- विधान के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है और घर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। इस साल नाग पंचमी के दिन 6 अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस दिन कौन से शुभ योग निर्माण हो रहा है।
Nag Panchami 2024 Shubh Yog (नाग पंचमी शुभ योग 2024)
इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में नाग पंचमी की पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।Nag Panchami 2024 Date (नाग पंचमी डेट 2024)
नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 9 अगस्त 2024 को पड़ रही है। ऐसे में इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजकर 37 तक रहने वाला है।
नाग पंचमी महत्व
शास्त्रों में नाग पंचमी के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। इस दिन शिव की और नाग देवता की साथ- साथ की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाने के कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही सांप के भय से भी मुक्ति मिलती है।
