Nag Panchami 2023 Date and Time in India: श्रावण मास में नाग पंचमी का त्योहार आस्था के साथ मनाया जाता है। यह लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ पर्व है। नाग पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं नाग देवताओं से घर परिवार व भाइयों की सुरक्षा की कामना करती हैं। मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से धन और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।
Nag Panchami 2023 Date and Time in India
नाग पंचमी कब है 2023 में
साल 2023 में नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त को रात 12: 23 बजे से लगेगी।
Nag Panchami 2023 Date and Time
| नाग पंचमी डेट 2023 | 21 अगस्त |
| सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ | 21 अगस्त को रात 12: 23 बजे से |
| सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समापन | 22 अगस्त को रात में 2: 01 तक |
Nag Panchami Puja Muhurat
नाग पंचमी पर पूजा भी मुहूर्त के अनुसार की जाती है। नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त 21 अगस्त को सुबह 5:53 बजे से सुबह 8:30 बजे तक रहेगा।
नाग पंचमी पर किन नागों की पूजा होती है
नाग देवता को भगवान शिव का एक गण माना जाता है। नाग पंचमी पर विनेतकी, करकट, अनंत, तक्षक और कालिया, वासुकी नाग की पूजा होती है।
नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए
नागपंचमी का व्रत नागों के प्रकोप से मुक्ति दिलाने वाला रखा गया है। यह व्रत रखने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। राहु और केतु को शांत रखने के लिए भी नाग पंचमी का व्रत रखना चाहिए। इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर पीतल के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए।
