अट्रैक्टिव और लॉयल होते हैं महीने की 6, 15 या 24 तारीख में जन्मे लोग, पाई जाती हैं ये खूबियां

Mulank 6 Personality : महीने की 6, 15 या 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक या जन्मांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग कैसे होते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।

Mulank 6 Personality : मूलांक 6 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं, जो प्रेम, सुंदरता, आकर्षण, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का कारक होते हैं। यही कारण है कि मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से आकर्षक, मिलनसार और लाइफ को एंजॉय करने वाले होते हैं।

Mulank 6 Personality   6 मूलांक वालों की कैसी होती है पर्सनैलिटी

6 मूलांक वालों की कैसी होती है पर्सनैलिटी

मूलांक 6 वालों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 6 के लोग बहुत ही इमोशनल और केयरिंग नेचर के होते हैं। ये अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये जहां भी जाते हैं, वहां पॉजिटिव माहौल बना देते हैं। लोगों को खुश रखना और रिश्तों को संभालना इन्हें अच्छे से आता है। ये लोग थोड़े रोमांटिक भी होते हैं और अपने पार्टनर के प्रति काफी लॉयल रहते हैं। हालांकि, कई बार ये जरूरत से ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं, जिससे इन्हें चोट भी लग सकती है।

End of Feed