Holi Ke Totke: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार रखकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। साथ ही होलिका भी अग्नि में भस्म हो गई थी। इसके अलावा होली के दिन कामदेव का पुनर्जन्म हुआ था। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च और रंगो वाली होली 8 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन से लेकर उसकी राख तक से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। होलिका दहन की रात इन उपायों करने से व्यक्ति का भाग्य प्रबल हो सकता है। साथ ही घर से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है। आइये 5 ऐसे ही खास उपायों के बारे में जानें
होली के रात करें ये उपाय
- होलिका दहन के समय अपने आस-पास जल रही होली में शामिल होकर होलिका की पूजा करें। उसके बाद होलिका की परिक्रमा लगाकर उसकी बची हुई राख को अपने शरीर पर लगा लें। ऐसा कहा जाता है कि इसकी राख शरीर पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- यदि राहु की वजह से किसी भी कार्य को करने में कोई विघ्न आ रहा है, तो एक नारियल को लेकर उसमें अलसी का तेल भर दें। उसके बाद उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर उसे नारियल को जलती हुई होलिका में डाल दें। ऐसा करने से राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो सकता है।
- अगर घर में धन की हानि है, तो उससे बचने के लिए होलिका दहन वाले दिन घर के प्रमुख द्वार पर गुलाल छिड़क कर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद धन हानि से बचने की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए, तो उसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दीजिए। इससे धन की हो रही हानि से बचा जा सकता है।
- घर में यदि किसी भूत-प्रेत का साया है, तो उससे बचने के लिए होलिका दहन वाले दिन जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर लाकर उसे तांबे या मिट्टी के पात्र में रख दें। उसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
- अगर व्यापार या नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात में 21 गोमती चक्र लेकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे साल भर भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। यह उपाय बिजनेस और नौकरी में फायदा दिलाने में बहुत मददगार माना जाता है। इसके अलावा होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य करवाने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
