बेतहाशा लाभ कमाएंगे इन 6 राशियों के लोग, चंद्रमा का वृषभ में जाना कर देगा कमाल

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। चंद्रमा का इस राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Chandra Gochar 2026: 27 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 6 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। चंद्रमा इस राशि में करीब दो दिन तक रहेंगे। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और रोजमर्रा के फैसलों का कारक माना जाता है। खास बात यह है कि वृषभ चंद्रमा की उच्च राशि है। ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर भावनात्मक संतुलन, व्यावहारिक सोच और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी, बिजनेस, रिश्तों और व्यक्तिगत योजनाओं से जुड़े मामलों में कुछ राशियों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

Chandra Gochar 2026 चंद्रमा का वृषभ में जाना किनके लिए शुभ रहेगा

चंद्रमा का वृषभ में जाना किनके लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

चंद्रमा का वृषभ राशि में आना इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां उनकी स्थिति मजबूत मानी जाती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिनका संबंध धन, सुख-सुविधाओं, प्रेम और आकर्षण से है। हालांकि, इस समय शुक्र वक्री और अस्त अवस्था में हैं, इसलिए आर्थिक फैसलों और रिश्तों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। चंद्र राशि से गोचर भाव को देखें तो वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि चंद्रमा के वृषभ राशि में प्रवेश का इन राशियों पर क्या असर होगा।

End of Feed