अंक ज्योतिष: कैसा होता है मूलांक 1 वालों का स्वभाव, क्या बातें बनाती हैं उनके व्यक्तित्व को अलग

एक नंबर वाले लोग कैसे होते हैं: मूलांक एक नंबर वाले लोग को जन्म से ही लीडर कहा जाता है। ये आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे होते हैं। लेकिन ये थोड़े जिद्दी भी होते हैं। और कई बार बातों को सहजता से ले भी नहीं पाते हैं। यहां देखें कैसा होता है मूलांक 1 वालों का स्वभाव और उनके व्यवहार की बारीकियां।

एक नंबर वाले लोग कैसे होते हैं: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति का भविष्य और व्यक्तित्व जाना जाता है। इसके लिए सबसे पहले मूलांक की गणना की जाती है, जो 1 से 9 तक होती है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी का जन्म 10 तारीख को हुआ है, तो 1+0=1, यानी उसका मूलांक 1 होगा। इसी तरह, जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है।

moolank 1 wale kaise hote hain

एक नंबर वाले लोग कैसे होते हैं (Pic: iStock)

लीडरशिप के गुण

मूलांक 1 वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इस वजह से मूलांक 1 वालों में भी नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व देखने को मिलता है। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी भरपूर होती है।

End of Feed