Monthly Rashifal: मार्च महीने की शुरुआत फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत से हो रही है। इसके साथ ही 4 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से हो जाएगी, लेकिन नववर्ष माना शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से जाता है। 2 से लेकर तीन मार्च तक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि है। इस कारण होलिका दहन भी इसी तिथि को होगा। साल का पहला चंद्रग्रहण भी 3 मार्च को लगेगा। 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को सूर्य मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
मार्च 2026 का मासिक राशिफल
पूरे महीने में बुध और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। 1 मार्च को कर्क में चंद्रमा रहेंगे। इसके बाद वे राशि बदल लेंगे। शनि के साथ मीन में शुक्र और सूर्य रहेंगे। आइए जानते हैं कि मार्च का महीना किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह महीना करियर ग्रोथ का समय है। खासकर 15 मार्च के बाद रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छा मौका बन सकता है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल सकता है। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग लाभ दिलाएगा। कुल मिलाकर मेहनत का फल मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह महीना योजनाओं को जमीन पर उतारने का है। 15 मार्च के बाद स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में रुका हुआ पैसा मिल सकता है और नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस माह सरकारी और प्रशासनिक मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में पद या जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय फायदेमंद है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। यह महीना स्थिरता और सम्मान दिलाने वाला साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए 15 मार्च के बाद का समय खास लाभ देने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों से तालमेल बेहतर होगा और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आईटी, बैंकिंग या कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिल सकता है। व्यापार में विस्तार और धन लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह महीना नए अवसर लेकर आ सकता है। 14 मार्च के बाद नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नया प्रस्ताव मिल सकता है जो आगे चलकर लाभ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक और सकारात्मक गतिविधियों में रुचि भी बढ़ेगी।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लिए महीने की शुरुआत ही अनुकूल रहेगी। 15 मार्च के बाद व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। गृह निर्माण या प्रॉपर्टी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। करियर में स्थिरता और आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। यह महीना योजनाओं को आगे बढ़ाने और भविष्य की नींव मजबूत करने का समय है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
