Mokshada Ekadashi Paran Time 2025: किस समय पर करें मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण, जानें पारण विधि और शुभ मुहूर्त

Mokshada Ekadashi Paran Time 2025: 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी व्रत रखा गया है। इसके दूसरे दिन 2 दिसंबर को एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। आइए जानते हैं कि 2 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण कितने बजे किया जाएगा और पारण की विधि क्या है?

Mokshada Ekadashi Paran Time 2025: मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और पापों से मुक्ति तथा मोक्ष प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। खास बात यह है कि इसी दिन कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि पर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का ज्ञान दिया था, इसलिए इसे गीता जयंती भी कहते हैं। 2025 में यह व्रत 1 दिसंबर दिन सोमवार को रखा गया है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। बिना पारण के व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी व्रत पारण का सही समय और तरीका क्या है?

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण कब करें

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण कब करें

मोक्षदा एकादशी का पारण कब करें?

एकादशी व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले ही खोला जाता है। अगर द्वादशी सूर्योदय से पहले खत्म हो जाए तो भी पारण सूर्योदय के बाद ही करें। 2025 में मोक्षदा एकादशी का पारण मंगलवार, 2 दिसंबर को होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6:57 बजे से 9:03 बजे तक रहेगा। इस समय के बीच व्रत खोलना सबसे फलदायी माना जाता है। ध्यान रखें, पारण के बाद द्वादशी तिथि 2 दिसंबर को दोपहर 3:57 बजे समाप्त हो जाएगी, इसलिए इस समय से पहले ही पारण कर लें।

End of Feed