महालाभ का आ गया है टाइम, बुध-मंगल के पंचांक योग ने कर दी इन 5 राशियों की बल्ले-बल्ले

Budh Mangal Panchank Yog 2026 : बुध और मंगल एक दूसरे से 72 डिग्री पर आ गए हैं। इससे पंचांक योग का निर्माण हो गया है। यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

Budh Mangal Panchank Yog 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध और साहस के कारक मंगल 22 नवंबर 2026 की सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच बने इस विशेष कोण को पंचांक योग कहा जाता है। ज्योतिषीय विश्लेषण में इसे बुद्धि, क्रिएटिविटी, हुनर और किसी मुश्किल काम का नया समाधान खोजने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। बुध जहां दिमाग, कम्युनिकेशन, कारोबार और प्लानिंग के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, एनर्जी, एक्शन और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और लंबे समय से अटके कामों को आगे बढ़ाने का अवसर दे सकता है।

पंचांक योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

पंचांक योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इस समय बुध तुला राशि में और मंगल सिंह राशि में मौजूद हैं। खास बात यह है कि मंगल के साथ सिंह राशि में देवगुरु बृहस्पति और केतु भी विराजमान हैं। मंगल और गुरु की नजदीकी से महत्वाकांक्षा और कुछ नया करने की इच्छा बढ़ सकती है, जबकि केतु की मौजूदगी अचानक फैसले लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ा सकती है। ऐसे में यह योग उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

End of Feed