May Month Vrat Tyohar 2024 List: जल्द ही मई का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में अक्षय तृतीया और मोहिनी एकादशी, पशुराम जयंती जैसे कई खास व्रत, त्योहार आते हैं। ये हिंदी महीने का वैशाख का मास होता है। वैशाख का महीना हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना होता है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने देवी- देवता जल में वास करते हैं, इसलिए इस महीने में गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं मई के महीने में आने वाले व्रत, त्योहार के बारे में। यहां देखें पूरी सूची।
May Month Vrat Tyohar 2024 List (मई महीने के व्रत त्योहार लिस्ट 2024)
| 01 मई | कालाष्टमी |
| 04 मई | वल्लभाचार्य जयंती, बरूथिनी एकादशी |
| 05 मई | प्रदोष व्रत |
| 06 मई | मासिक शिवरात्रि, रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती |
| 08 मई | मासिक कार्तिगाई, वैशाख अमावस्या |
| 10 मई | पशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत |
| 11 मई | विनायक चतुर्थी व्रत |
| 12 मई | शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती |
| 14 मई | गंगा सप्तमी |
| 15 मई | बगलामुखी जयंती |
| 16 मई | सीता नवमी |
| 18 मई | महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस |
| 19 मई | मोहिनी एकादशी , परशुराम द्वादशी |
| 20 मई | प्रदोष व्रत |
| 21 मई | छिन्नमस्ता जयंती |
| 23 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 26 मई | एकदन्त संकष्टी चतुर्थी |
| 30 मई | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी |
