May Horoscope 2023: मई में इन 3 राशि वालों को मिलेगा घर, गाड़ी और अच्छी नौकरी का सुख, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 04:38 PM IST

May Horoscope 2023: मई मासिक राशिफल 2023 अनुसार ये महीना 3 राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों को मकान और वाहन सुख मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। इस महीने चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा।

May Horoscope 2023: मई का महीना शुरू होने में अब 3 दिन ही बाकी बचे हैं। ऐसे में इस महीने को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। हर कोई ये जानना चाहता है कि उसके लिए साल का पांचवां महीना कैसा रहेगा। तो बता दें ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये महीना 3 राशियों के लिए शानदार साबित होने वाला है। मई में बदलने वाले ग्रह इन 3 राशियों के पक्ष में रहेंगे। 5 मई को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा लेकिन उसका भी इन राशियों पर कुछ अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। जानिए ज्योतिष अनुसार मई महीने की इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से यहां।

may horoscope 2023

May Horoscope 2023: मई महीने की लकी राशियां

May 2023 Lucky Zodiac Sign

मई 2023 सिंह राशिफल (May 2023 Leo Horoscope)

मई महीना सिंह राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा। धन-धान्य की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में किए जाने वाली यात्राओं में सफलता मिलेगी। पैसे कमाने के इस दौरान कई बेहतर मौके मिलेंगे।

End of Feed