Mauni Amavasya Par Kya Kare: मौनी अमावस्या पर क्या-क्या करना चाहिए? जानिए पूजा विधि और महत्व

Mauni Amavasya Puja Vidhi In Hindi: इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। यहां जानिए मौनी अमावस्या की पूजा विधि।

Mauni Amavasya Par Kya Karna Chaiye (मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए): धार्मिक शास्त्रों में मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि अमावस्या पर चंद्रमा के दर्शन नहीं होते और चंद्रमा मन का कारक है। जिस वजह से इस दिन मन की स्थिति कमजोर रहती है। इसलिए मौनी अमावस्या पर मौन रहकर मन को संयम रखने का विधान बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा की जाती है। यहां जानिए मौनी अमावस्या की पूजा विधि।

mauni amavasya par kya karna chahiye

Mauni Amavasya Par Kya Karna Chahiye

मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए (Mauni Amavasya Par Kya Karna Chaiye)

  • मौनी अमावस्या के दिन सुबह उठकर किसी पवित्र नदी, सरोवर या पवित्र कुंड में स्नान करना चाहिए।
  • इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।
  • इस दिन का व्रत मौन रहकर किया जाता है।
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए और उन्हें दान भी दें।
  • इस दिन अनाज, वस्त्र, तिल,आंवला, कंबल, पलंग, घी और गौशाला में गाय के लिए भोजन का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है।
  • इसके अलावा इस दिन गौ-दान, स्वर्ण दान या भूमि दान करने का भी शुभ माना जाता है।
  • हर अमावस्या की ही तरह मौनी अमावस्या भी पितरों को अर्पित है। ऐसे में इस दिन अपने पितरों की अराधना करें।

End of Feed