Mauni Amavasya 2024 (कब है मौनी अमावस्या): सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व है। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या की तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत का विशेष महत्व होता है। इस साल माघ का महीना 26 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस दिन पवित्र नदी में डुबकी लगाने से व्यक्ति को बहुत लाभ हो सकता है। आइए जानते कब है मौनी अमावस्या।
Mauni Amavasya 2024 (कब है मौनी अमावस्या)
इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। माघ अमावस्या तिथि 9 फरवरी को सुबह 8:02 बजे शुरू होगी और अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 4:28 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के कारण 9 फरवरी को अमावस्या होगी।माघ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 ( Magh Amavasya 2024 Shubh Muhurat)
अमावस्या तिथि आरंभ 9 फरवरी 2024, सुबह 8:02 बजे होगी।अमावस्या तिथि 10 फरवरी 2024 को सुबह 4:28 बजे समाप्त होगी
सूर्योदय: प्रातः 7:05 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:06 बजे
