Mauni Amavasya 2025 Maun Vrat Time: मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत कब तक रहें, क्या हैं इसके नियम

Maun Vrat Timing On Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर कई श्रद्धालु मौन व्रत रखने का संकल्प लेते हैं। कहते हैं मौन व्रत रखने से ज्ञान में वृद्धि होती है और मन भी शांत रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मौन व्रत रखने की विधि और मुहूर्त क्या है। चलिए आपको बताते हैं...

Maun Vrat Timing On Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने का विशेष महत्व माना जाता है। जिस वजह से इस दिन कई भक्त मौन व्रत धारण करते हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इस दिन मौन व्रत कितनी देर के लिए रखना चाहिए और इस व्रत को रखने की विधि क्या है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस अमावस्या पर अपनी श्रद्धा अनुसार कितनी भी देर के लिए मौन व्रत रख सकते हैं। लेकिन कम से कम स्नान करते तक तो मौन रहना ही चाहिए। चलिए आपको बताते हैं मौन व्रत रखने के फायदे, नियम, महत्व और टाइमिंग।

Maun Vrat Timing On Mauni Amavasya 2025

Maun Vrat Timing On Mauni Amavasya 2025

मौनी अमावस्या पर मौन व्रत कब से कब तक रखें (Mauni Amavasya 2025 Maun Vrat Timing)

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार मौनी अमावस्या पर मौन व्रत स्नान करने तक भी रखा जा सकता है और यदि आप चाहें तो किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए पूरे दिन भी मौन व्रत धारण कर सकते हैं। अगर दिन भर मौन व्रत रह रहे हैं तो सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक मौन व्रत रहें। व्रत का समापन शाम के समय में भगवान विष्णु या शिव जी के पूजन और आरती के बाद करें।

End of Feed