Masik Shivratri 2025: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस साल मासिक शिवरात्रि का व्रत 27 मार्च को किया जा रहा है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अराधना की जाएगी। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक भी होगा। कहते हैं कि भक्त अगर पूरी श्रद्धा से मासिक शिवरात्रि का व्रत करते हैं तो भगवान शिव उनके जीवन की हर परेशानी को दूर कर देते हैं। हालांकि, इस दिन शिव पूजा के साथ कुछ उपाय भी कर लिए जाएं तो दुख, कष्ट और दरिद्रता दूर हो जाती है। आइये जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।
Maha Shivratri Ke Upay In Hindi-
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करे और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान सभी कामों में आपकी मदद करेगी और उनसे आपका रिश्ता बेहतर बना रहेगा।
- अगर आप अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान शिव को दही में थोड़ा-सा शहद डालकर भोग लगाएं और भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।
- अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, तो अपने गुस्से को कंट्रोल में रखने के लिए आज के दिन शिव मंदिर जाएं और शिव जी को जौ के आटे से बनी रोटियों का भोग लगाएं। अगर जौ की रोटियां ना बना सके, तो केवल जौ के दाने चढ़ा दें। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने गुस्से को कंट्रोल में रख पायेंगे।
