अध्यात्म

Masik Shivratri 2024 List: मासिक शिवरात्रि 2024 की पूरी सूची जनवरी से दिसंबर तक की यहां देखें

Masik Shivratri 2024 List: प्रदोष व्रत की तरह ही मासिक शिवरात्रि व्रत भी भगवान शिव को समर्पित है। जानिए 2024 में मासिक शिवरात्रि व्रत कब-कब रखा जाएगा। यहां देखें 2024 शिवरात्रि की पूरी लिस्ट।

Image

Masik Shivratri 2024 List In Hindi

Masik Shivratri 2024 List In Hindi: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग अनुसार ये व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है मासिक शिवरात्रि व्रत रखने से हर मुश्किल काम आसान हो जाता है और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। साल में आने वाली सभी शिवरात्रि में से फाल्गुन महीने की शिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। जिसे महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024) के नाम से जाना जाता है। मान्यता है इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

बता दें साल 2024 में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) 8 मार्च को मनाई जाएगी। फाल्गुन शिवरात्रि के बाद सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि सबसे खास मानी जाती है। शिवरात्रि एक ऐसा प्रमुख त्योहार है जिसे हिंदू धर्म के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। अब जानिए साल 2024 में शिवरात्रि कब-कब पड़ेंगी। (Pradosh Vrat 2024 List Check Here)

Masik Shivratri 2024 List In Hindi (मासिक शिवरात्रि 2024 लिस्ट)

पौष मासिक शिवरात्रि09 जनवरी 2024, मंगलवार
माघ मासिक शिवरात्रि08 फरवरी 2024, गुरुवार
फाल्गुन मासिक शिवरात्रि08 मार्च 2024, शुक्रवार
चैत्र मासिक शिवरात्रि07 अप्रैल 2024, रविवार
वैशाख मासिक शिवरात्रि06 मई 2024, सोमवार
ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि04 जून 2024, मंगलवार
आषाढ़ मासिक शिवरात्रि04 जुलाई 2024, गुरुवार
श्रावण मासिक शिवरात्रि02 अगस्त 2023, शुक्रवार
भाद्रपद मासिक शिवरात्रि01 सितंबर 2024, रविवार
आश्विन मासिक शिवरात्रि30 सितंबर 2024, सोमवार
कार्तिक मासिक शिवरात्रि30 अक्टूबर 2024, बुधवार
मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि29 नवंबर 2024, शुक्रवार
पौष मासिक शिवरात्रि29 दिसंबर 2024, रविवार
Ekadashi Vrat 2024 List In Hindi

Masik Shivratri Significance (मासिक शिवरात्रि का महत्व)

मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है मासिक शिवरात्रि का व्रत या उपवास रखने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोमनाएं पूरी कर देते हैं। इतना ही नहीं जो कन्याएं मनोवांछित वर पाना चाहती हैं उनके लिए भी ये व्रत फलदायी साबित होता है। शिव पुराण के अनुसार जो भी भक्त सच्चे मन से इस व्रत को करता है उसे कभी कोई कष्ट नहीं होता।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article