Pradosh Vrat 2024 List In Hindi: प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाते हैं। इस तरह से एक महीने में दो तो पूरे साल में 24 या 25 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। यहां देखें 2024 में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे।
Pradosh Vrat 2024 List In Hindi (प्रदोष व्रत 2024 लिस्ट)
| तारीख | प्रदोष व्रत |
| 09 जनवरी 2024, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 23 जनवरी 2024, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 07 फरवरी 2024, बुधवार | बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 21 फरवरी 2024, बुधवार | बुध प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 08 मार्च 2024, शुक्रवार | शुक्र प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 22 मार्च 2024, शुक्रवार | शुक्र प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 06 अप्रैल 2024, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 21 अप्रैल 2024, रविवार | रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 05 मई 2024, रविवार | रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 20 मई 2024, सोमवार | सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 04 जून 2024, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 19 जून 2024, बुधवार | बुध प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 03 जुलाई 2024, बुधवार | बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 18 जुलाई 2024, गुरुवार | गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 01 अगस्त 2024, गुरुवार | गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 17 अगस्त 2024, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 31 अगस्त 2024, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 15 सितंबर 2024, रविवार | रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 29 सितंबर 2024, रविवार | रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 15 अक्टूबर 2024, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 13 नवंबर 2024, बुधवार | बुध प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 28 नवंबर 2024, गुरुवार | गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार | शुक्र प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 28 दिसंबर 2024, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
अलग-अलग वार के अनुसार प्रदोष व्रत रखने के लाभ
रविवार को प्रदोष व्रत रखने से आयु में वृद्धि होती है। सोमवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मंगलवार को प्रदोष व्रत रखने से रोगों से मुक्ति मिलती है। बुधवार के दिन इस व्रत को करने से कामना सिद्ध होती है। बृहस्पतिवार के दिन प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं का नाश होता है। शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। शनिवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से संतान प्राप्ति की चाह पूरी होती है।
