मंगल दो महीने तक वृषभ राशि में रहेंगे विराजमान, इन 2 राशि वालों की बढ़ेगी धन-दौलत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 9, 2022, 12:27 PM IST

Mangal Transit November 2022: मंगल ग्रह 13 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जानें इस गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

Mangal Rashi Parivartan November 2022: ज्योतिष में मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है। ये लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनुष्य को शारीरिक शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है। जिन लोगों की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति अच्छी होती है वो लोग साहसी, तेज तर्रार और पराक्रमी होते हैं। मंगल अभी वक्री अवस्था में है और 13 नवंबर को ये वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये 13 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे। जानिए ये गोचर किन राशियों की चमकाएगा किस्मत।

mangal gochar 2022

मंगल के गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

वक्री मंगल के गोचर का इन 2 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये 2 महीने बेहद ही खास रहने वाले हैं। आपकी इस दौरान सारी मनोकामनाएं पू्र्ण होंगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है तो इसे डॉक्टर को दिखाएं और इलाज पूरा कराएं।

End of Feed