16 अक्टूबर से मिथुन राशि में मंगल और शनि बनाएंगे षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए खुशखबरी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 04:53 PM IST

Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग 45 दिनों का समय लगता है। मंगल ग्रह जमीन-भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, क्रोध, शौर्य आदि का कारक माना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य के राशि परिवर्तन से एक दिन पहले यानी 16 अक्टूबर को मंगल राशि बदलेंगे।
  • मंगल 16 अक्टूबर को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
  • इस राशि में मंगल गोचर करके शनि के साथ षडाष्टक योग बनाएंगे।

Mars Transit In Gemini 2022: ग्रहों के सेनापति मंगल देव 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि मंगल के शत्रु ग्रह बुध की राशि है। ऐसे में मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से सभी जातकों के जीवन में अहम बदलाव आएंगे। मंगल 16 अक्टूबर से मिथुन में गोचर कर शनि के साथ षडाष्टक योग बनाएंगे। जानें मंगल का ये राशि गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

mars transit 2022

Mars Transit 2022: मंगल जल्द मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

मंगल गोचर अक्टूबर 2022 (Mangal Gochar October 2022)

मेष राशि: मंगल आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आप अत्याधिक धैर्यवान और साहसी बनेंगे। कई कार्यों में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की जमकर सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

End of Feed