Mangal Gochar 2026: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, चमकाएगा इन 4 राशियों की किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

Mangal Gochar 2026: 12 नवंबर को मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों को करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जानें राशियों के बारे में विस्तार से....

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, आत्मविश्वास और भूमि-संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में मंगल की स्थिति व्यक्ति के साहस, निर्णय लेने की क्षमता और कार्यक्षेत्र से जुड़े कई पहलुओं को प्रभावित करने वाली मानी जाती है। यही वजह है कि मंगल का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। नवंबर 2026 में मंगल ग्रह अपनी चाल बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने के संकेत हैं।

Mangal Gochar 2026

मंगल का सिंह राशि में गोचर (Photo - AI)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 नवंबर 2026, गुरुवार को मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह सूर्य देव की राशि है और इसे नेतृत्व, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास तथा महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में मंगल और सिंह का यह संयोग कुछ राशि के जातकों के भीतर आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ा सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

End of Feed