खुशियों की बहार के लिए ये 6 राशियों हो जाएं तैयार, मंगल ने कर लिया है पुष्य नक्षत्र में प्रवेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2026, 01:16 PM IST

Mars Pushya Nakshatra Gochar 2026: मंगल ने शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर कर लिया है। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Mars Pushya Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 24 सितंबर 2026 की सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल फिलहाल कर्क राशि में हैं और पुष्य नक्षत्र के पहले पद से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। 29 सितंबर की रात 9 बजकर 15 मिनट पर मंगल पुष्य के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे। मंगल 17 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Mars Pushya Nakshatra Gochar 2026  मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना किन राशियों को लाभ देगा

मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना किन राशियों को लाभ देगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और इसके देवता बृहस्पति माने जाते हैं। यह पूरा नक्षत्र कर्क राशि में स्थित है। मंगल का कर्क में होना इस गोचर को थोड़ा जटिल बनाता है, क्योंकि कर्क को मंगल की नीच राशि माना जाता है, लेकिन नक्षत्र स्तर पर शनि का प्रभाव मंगल की ऊर्जा को अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी की ओर मोड़ सकता है। यहां पर मंगल जहां तुरंत फैसला लेना चाहते हैं, वहीं पुष्य का शनि स्वभाव कहता है कि पहले व्यवस्था बनाओ, फिर परिणाम हासिल करो। ऊपर से कर्क में गुरु की मौजूदगी मंगल को पूरी तरह अनियंत्रित नहीं रहने देती है। 24 सितंबर को मंगल कर्क में करीब 3°27′ और गुरु करीब 24°06′ पर स्थित हैं।

End of Feed