सावधान, आपके Love Affairs की पोल खोल सकती हैं हाथ की ये रेखाएं

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 12:38 PM IST

Love Line In Hand: हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो आपकी लव लाइफ के कई सीक्रेट बयां कर सकती हैं। जानिए कहां होती हैं ये रेखाएं।

Marriage Line Palmistry: हर व्यक्ति को ये जानने की इच्छा रहती है कि उसकी लव लाइफ कैसी रहेगी। शादी कब और किससे होगी साथ ही कैसा लव पार्टनर मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ की रेखा से भी आप इन सब चीजों के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। बता दें कि हाथ में कुछ रेखाएं हैं जो आपकी लव लाइफ से लेकर मैरिज लाइफ तक के राज खोलती है। हर किसी के हाथ में ये रेखाएं होती हैं। जानिए इस रेखा के बारे में दिलचस्प जानकारी।

love marriage

हाथ की ये रेखा बताती है कि कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ और कितने रहेंगे आपके प्रेम संबंध

कहां होती है विवाह रेखा

हथेली में सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे का स्‍थान बुध पर्वत का होता है। इसी बुध पर्वत के आखिर में साइड की तरफ कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। किसी के हाथ में एक रेखा होती है तो किसी के एक से ज्यादा। यही रेखाएं आपके प्रेम संबंधों, रोमांस और वैवाहिक संबंधों के बारे में बताती हैं।

End of Feed