Margashirsha Month 2022 start and end date (मार्गशीर्ष महीना 2022 कब से लगेगा) : कार्तिक महीने के बाद अगहन यानी मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत होगी। शास्त्रों के मुताबिक मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में शादी-विवाह कार्यक्रम को काफी शुभ माना जाता है। बहरहाल, आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष के महीने की शुरुआत कब से हो रही है।
Margashirsha (Aghan) Month 2022 start and end date
इस बार मार्गशीर्ष की शुरुआत 9 नवंबर, बुधवार से हो रही है। वहीं, 8 दिसंबर, गुरुवार मार्गशीर्ष माह का आखिरी दिन है। बता दें कि आखिरी दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। मृगशिरा से ही मार्गशीर्ष माह का नाम बना है।
Margashirsha Month Importance: शादी-विवाह है शुभ
मार्गशीर्ष माह में शादी-विवाह के कार्यक्रम काफी शुभ माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। यही वजह है कि इस तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है।
मार्गशीर्ष महीने में करें भगवान कृष्ण की पूजा
इस माह में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा होती है। इस महीने में मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। दरअसल, इसी दिन भगवान ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
माखन मिश्री का भोग लगाएं
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करके सभी सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान को माखन-मिश्री अत्यंत प्रिय है। इसलिए उन्हें रोजाना माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ में तुलसी का पत्ता भी अर्पित करें, इससे भगवान श्रीकृष्ण आपकी हर विपदा को दूर करेंगे। इस माह में गाय की विशेष तौर पर सेवा करनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को गाय अत्यंत प्रिय है। यही वजह है कि मार्गशीर्ष माह में गाय की विशेष पूजा भी होती है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
