Margashirsha Maas 2022 Vrat Festival List: मंगलकारी है मार्गशीर्ष माह, जानें इस महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 05:58 PM IST

Margashirsha Month Vrat Tyohar & Festival List 2022: मार्गशीर्ष मास 9 नवंबर 2022 से शुरू हो चुका है। श्री कृष्ण का ये प्रिय मास विवाह के बेहद शुभ माना जाता है। यहां देखें इस मास में एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा, अमावस्या जैसे व्रत कब पड़ेंगे।

Margashirsha Month Vrat Tyohar & Festival List 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास को साल का नौवां और अत्यंत पवित्र महीना माना जाता है। इस साल यह 9 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक रहेगा। दरअसल, यह महीना भगवान विष्णु और श्री कृष्ण को समर्पित है। इसलिए हिंदू व्रत और त्योहारों के लिए भी यह महीना बेहद खास होता है। इसके साथ ही विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। उत्पन्ना एकादशी, मोक्षदा एकादशी, विवाह पंचमी, गीता जयंती जैसे व्रत इसी महीने में पड़ते हैं। मार्गशीर्ष मास की सबसे विशेष बात यह है कि इस साल दो बार सोम प्रदोष का संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में।

Margashirsha Month 2022 Vrat Tyohar

Margashirsha Month 2022 Vrat Tyohar

Margashirsha Month 2022 Vrat Tyohar List (मार्गशीर्ष मास के व्रत त्योहार)

12 नवंबर संकट चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 08:10 बजे
14 नवंबरसर्वार्थसिद्धि योग, दोपहर 1:15 बजे से 30:43 बजे तक
15 नवंबरसर्वार्थसिद्धि योग, संध्या 4:13 बजे से 30:44 बजे तक
16 नवंबर कालभैरव अष्टमी, कालभैरव जयंती
18 नवंबरसर्वार्थसिद्धि योग, प्रात: 6:47 बजे से रात्रि 11:07 बजे तक
20 नवंबर उत्पत्ति एकादशी, अमृतसिद्धि प्रात: 6:48 बजे से रात्रि 12:36 बजे तक
21 नवंबरसोम प्रदोष व्रत
22 नवंबरमास शिवरात्रि
23 नवंबरअमावस्या पुण्य
24 नवंबरसर्वार्थसिद्धि, सुबह 6:50 बजे से 7:38 बजे तक
27 नवंबरविनायक चतुर्थी व्रत
28 नवंबर विवाह पंचमी
29 नवंबरचंपाषष्ठी, स्कंद षष्ठी, मित्र सप्तमी, पंचक प्रारंभ शाम 7:51 बजे से
1 दिसंबरदुर्गाष्टमी
3 दिसंबरमोक्षदा एकादशी (स्मार्त)
4 दिसंबरमोक्षदा एकादशी (वैष्णव)
5 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत
6 दिसंबरसर्वार्थसिद्धि प्रात: 8:40 पर
7 दिसंबरदत्तात्रेय जयंती
8 दिसंबरपूर्णिमा व्रत
मार्गशीर्ष मास 2022 कब से कब तक

End of Feed