March 2023 Festivals List: अंग्रेंजी कैलेंडर के हिसाब से मार्च साल का तीसरा महीना होता है। वहीं हिंदू पंचांग अनुसार इस महीने में फाल्गुन और चैत्र मास (Chaitra Maas) पड़ता है। चैत्र हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) का पहला महीना भी माना जाता है। 8 मार्च से चैत्र मास आरंभ हो जाएगा। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) भी पड़ती हैं। बता दें कि ये महीना हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए भी खास होता है। क्योंकि इस महीने से उनका पाक महीना रमजान (Ramadan) शुरू हो जाता है। मार्च में होली (Holi), होलिका दहन (Holika Dahan), आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi), चैत्र नवरात्रि जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। जानिए सभी व्रत-त्योहारों की डेट्स।
मार्च में पड़ेंगे होली, होलिका दहन, शनि प्रदोष व्रत, चैत्र नवरात्र जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार
मार्च 2023 के व्रत और त्योहार(March 2023 Festivals List)
| तारीख | वार | त्योहार |
| 3 मार्च 2023 | शुक्रवार | आमलकी एकादशी |
| 4 मार्च 2023 | शनिवार | शनि प्रदोष व्रत |
| 7 मार्च 2023 | मंगलवार | होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
| 8 मार्च 2023 | बुधवार | होली |
| 9 मार्च 2023 | गुरुवार | भाई दूज |
| 11 मार्च 2023 | शनिवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 12 मार्च 2023 | रविवार | रंग पंचमी |
| 14 मार्च 2023 | मंगलवार | शीतला सप्तमी |
| 15 मार्च 2023 | बुधवार | मीन संक्रांति, खरमास शुरू |
| 18 मार्च 2023 | शनिवार | पापमोचिनी एकादशी |
| 19 मार्च 2023 | रविवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 20 मार्च 2023 | सोमवार | मासिक शिवरात्रि |
| 21 मार्च 2023 | मंगलवार | चैत्र अमावस्या |
| 22 मार्च 2023 | बुधवार | चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती |
| 23 मार्च 2023 | गुरुवार | रमजान शुरू, चेटी चंड |
| 24 मार्च 2023 | शुक्रवार | गणगौर, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा |
| 25 मार्च 2023 | शनिवार | विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी |
| 29 मार्च 2023 | बुधवार | चैत्र नवरात्रि अष्टमी |
| 30 मार्च 2023 | गुरुवार | राम नवमी, चैत्र नवरात्रि समापन |
चैत्र नवरात्र 2023 कब से कब तक रहेंगे? मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 30 मार्च को राम नवमी के साथ होगा।
