Mangala Gauri Vrat Date 2024: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है। इस महीने में शिव भक्त भगवान महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। सावन महीने के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। उसी तरह सावन महीने के मंगलवार के दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन मास के हर मंगल को मंगला गौरी का व्रत किया जाता है। मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि मंगला गौरी का व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुंवारी कन्या यदि इस व्रत को करती हैं तो उनके शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। आइए जानते हैं इस साल कब- कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत।
Mangala Gauri Vrat Date 2024 (मंगला गौरी व्रत डेट 2024)
- पहला मंगला गौरी व्रत: 23 जुलाई 2024
- दूसरा मंगला गौरी व्रत: 30 जुलाई, 2024
- तीसरा मंगला गौरी व्रत: 6 अगस्त, 2024
- चौथा मंगला गौरी व्रत: 13 अगस्त,2024
Mangala Gauri Vrat Puja Vidhi (मंगला गौरी व्रत विधि)
मंगला गौरी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।उसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
फिर माता पार्वती को सिंगार का सामना अर्पित करें और फूल चढ़ाएं।
उसके बाद आटे से बना हुआ घी का दीपक जलाएं।
अंत में माता की आरती करें और भोग लगाएं।
