Mangal Pradosh Vrat Katha, Puja Time 2024: मंगलवार प्रदोष व्रत कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त यहां देखें

Mangal Pradosh Vrat Katha (भौम प्रदोष व्रत कथा): जो प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन आता है वो मंगल प्रदोष व्रत या भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। जानिए मंगल प्रदोष व्रत की कथा।

Mangal Pradosh Vrat Katha (भौम प्रदोष व्रत कथा): 15 अक्टूबर 2024 को मंगल प्रदोष व्रत पड़ा है। जिसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग अनुसार प्रदोष व्रत की शुरुआत 15 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 42 मिनट से हो गई है और इसकी समाप्ति देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर होगी। जबकि भौम प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। यहां जानिए मंगल प्रदोष व्रत की कथा।

Mangal Pradosh Vrat Katha

Mangal Pradosh Vrat Katha In Hindi

Mangal Pradosh Vrat Katha (भौम प्रदोष व्रत कथा)

मंगल प्रदोष व्रत की कथा अनुसार एक नगर में एक वृद्धा रहती थी। जिसका एक ही पुत्र था। वृद्धा हनुमानजी की बड़ी भक्त थी। वह हर मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखा करती थी। एक दिन हनुमानजी ने उस वृद्ध महिला की श्रद्धा का परीक्षण लेने का सोचा। तब हनुमान जी साधु का वेश लेकर वृद्धा के घर आए और उसे पुकारने लगे- है कोई हनुमान भक्त! जो हमारी इच्छा पूरी कर सके?

End of Feed