चांदी काटेंगे इन 5 राशियों के लोग और दूर होगा अमंगल, सूर्य के नक्षत्र में पहुंच गए हैं सेनापति मंगल

Mangal Nakshatra Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल ने कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर लिया है। मंगल के इस गोचर से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होना लगभग तय है।

Mangal Nakshatra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन का भी विशेष महत्व माना जाता है। ग्रह जब किसी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उस नक्षत्र के स्वामी ग्रह का प्रभाव भी उनके फल पर पड़ता है। 16 जून 2026 की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मंगल ग्रह ने सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। मंगल इस समय अपनी ही राशि मेष में स्थित हैं। ऐसे में मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में जाना कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

Mangal Nakshatra Gochar 2026   मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

मंगल को ज्योतिष में साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति, पराक्रम, सेना, तकनीक और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद और अधिकार के प्रतीक हैं। ऐसे में मंगल और सूर्य के संबंध से बनने वाला यह प्रभाव व्यक्ति में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत कर सकता है।

End of Feed