लगने वाली है इन 4 राशि वालों की लॉटरी, मंगल का नक्षत्र परिवर्त देगा फाइनेंशियल लाभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2026, 04:45 PM IST

Mangal Gochar 2026 : मंगल आगामी 16 जून को मेष राशि में रहते हुए कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से कुछ राशि वालों को भारी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

Mangal Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह जब किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उनके प्रभाव में बदलाव देखने को मिलता है। इसी क्रम में 16 जून 2026 की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मंगल ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय मंगल अपनी ही राशि मेष में विराजमान रहेंगे।

Mangal Gochar 2026   मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए अच्छा रहेगा

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए अच्छा रहेगा

कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जबकि मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, सेना, तकनीक और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में मंगल का सूर्य के नक्षत्र में जाना अग्नि तत्व को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। यह समय कई राशियों के लिए उत्साह, निर्णय लेने की क्षमता और कार्यक्षेत्र में प्रगति लेकर आ सकता है।

End of Feed