Mandir Darshan: मोती की बूंद जैसी दिखने वाली पहाड़ी पर विराजमान दाहिने सूंड वाले गणपति, Ganesh Chaturthi पर करें दर्शन

Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। देश में विघ्न विनाशक के कई ऐसे मंदिर हैं, जो उनसे जुड़े चमत्कार को बताते हैं। राजस्थान की 'गुलाबी नगरी' जयपुर में भी ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है, जहां मोती की बूंद जैसी दिखने वाली पहाड़ी पर दाहिने सूंड वाले गणपति विराजमान हैं।

Mandir Darshan: जयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस शहर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण के प्रमुख केंद्रों में से एक है। मोती की बूंद जैसी दिखने वाली पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भगवान गणेश की दाहिनी सूंड वाली प्राचीन मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।

Ganesh Chaturthi 2025

जयपुर में पहाड़ पर विराजमान हैं गणपति (Photo: Incredible India)

मान्यता है कि इस मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और बाधाओं का भी नाश होता है। गणेश उत्सव के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है।

End of Feed