Malmas 2023 Start Date: मलमास एक ऐसा महीना होता है जो हर तीन साल में आता है। इसे अधिकमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाता है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व होता है। भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा के लिए मलमास बेहद खास माना जाता है। इस बार ये महीना सावन (Sawan 2023) में ही लगने जा रहा है। जिस वजह से इस दौरान शिव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होगी। मलमास महीना दान-पुण्य के कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है। जानिए इस साल कब से कब तक रहेगा मलमास, क्या है इसका महत्व।
Malmas 2023 Start Date In India: मलमास कब से लग रहा है 2023
मलमास 2023 कब से लग रहा है (Malmas 2023 Date)
इस साल मलमास 18 जुलाई से लग रहा है और इसकी समाप्ति 16 अगस्त को होगी। वहीं सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। इससे पहले मलमास 2023 में पड़ा था। मलमास में शादी-विवाह, मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं।
मलमास का महत्व (Malmas 2023 Significance)
ऐसा माना जाता है कि मलमास में किए गए दान-पुण्य और जप-तप से 10 गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इसी कारण इस महीने में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से भगवान की अराधना करते हैं। ये महीना भगवान शिव और श्री हरि विष्णु की अराधना के लिए अत्यंत शुभ होता है। कहते हैं इस महीने जरूरतमंदों को दान करने से किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।
मलमास में क्या न करें (Malmas Me Kya Na Kare)
इस महीने में शादी-विवाह नहीं करना चाहिए। कहते हैं इससे वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख का अभाव रहता है। इसी के साथ मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे कार्य भी इस महीने में पूरी तरह से वर्जित होते हैं। मलमास में नया घर नहीं बनाना चाहिए। अगर किसी नई चीज की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस महीने में न करें।
