अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 15 June 2023: आज सूर्य जैसा चमकेगा इन 5 राशियों का करियर, घर आएगी धन-दौलत

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 June 2023: आज सूर्य देव मिथुन राशि (Surya Transit In Gemini 2023) में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस दिन मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2023) मनाई जाएगी। साथ ही गुरुवार में गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat) भी पड़ रहा है। जानिए ये शुभ दिन किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।

Image

Today Horoscope 15 June 2023 In Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 June 2023: आज के दिन चन्द्रमा वृष राशि में है व कृतिका नक्षत्र का तृतीय चरण है। शनि कुम्भ व गुरु मेष में है। सूर्य अब मिथुन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

यहां पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

आज का मेष राशिफल

आज एकादश शनि तथा द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आज का मिथुन राशिफल

सूर्य अब इसी राशि में हैं। मङ्गल व सूर्य शुभ है। आज के दिन एकादश गुरु व द्वादश चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

आज का कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि से द्वादश राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा है। गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज वृष राशि में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

आज का सिंह राशिफल

चन्द्रमा दशम व गुरु नवम रहकर जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

आज का कन्या राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से नवम रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। अष्टम गुरु स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। शनि भी कुम्भ का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

आज का तुला राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम तथा गुरु सप्तम भाव में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। पीपल का वृक्ष लगाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल

सूर्य अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। गुरु खष्ठम स्वास्थ्य सुख के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

आज का धनु राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम गोचररत है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

आज का मकर राशिफल

सूर्य इसी राशि से खष्ठम में व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

आज का कुंभ राशिफल

सूर्य पंचम व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा वृष तथा गुरु मेष में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करना श्रेयष्कर है।

आज का मीन राशिफल

शनि कुम्भ तथा सूर्य इसी राशि से चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। राजनीति में लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। यात्रा में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। गुड़ व गेंहू का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article