Makar Sankranti 2024: साल 2024 में कब मनाई मकर संक्रांति,जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस घटना को संक्रांति कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे में।

Makar Sankranti 2024 Date: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। यह उत्सव जनवरी माह की चौदह या पन्द्रह तारीख को ही मनाया जाता है। यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को मनाई जाती है। यह त्योहार भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता ह। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है क्योंकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। आइए जानते हैं सही डेट और महत्व के बारे में।

Makar Sankranti

Makar Sankranti 2024 Date (मकर संक्रांति डेट)

2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 2:54 बजे सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस शुभ समय में पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करना बहुत शुभ रहेगा।

End of Feed