Makar Sankranti Par Kya Daan Karna Chahiye: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म के लोगों के लिए ये त्योहार विशेष महत्व रखता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति साल भर में कभी भी दान-पुण्य नहीं कर सके तो उसे मकर संक्रांति के दिन तो जरूर ही दान करना चाहिए। क्योंकि इस दिन किया गया दान अत्यंत शुभ फल प्रदान करता है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। जानिए मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।
Makar Sankranti 2024 Daan Items
Makar Sankranti Daan Items In Hindi (मकर संक्रांति दान सामग्री)
खिचड़ी
मकर संक्रांति के पर्व को कई जगह खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस खास अवसर पर खिचड़ी की सामग्री या फिर खिचड़ी बनाकर दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं खिचड़ी का दान करने से कुंडली में सूर्य, गुरु और चंद्रमा मजबूत होते हैं।
गुड़
मकर संक्रांति पर गुड़ का दान भी किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
कंबल
मकर संक्रांति के दिन गरीब लोगों को कंबल का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष और राहु दोष से छुटकारा मिल जाता है।घी
मकर संक्रांति पर घी का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
काले तिल
मकर संक्रांति पर काले तिल के दान का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन जल में काले तिल डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर देना चाहिए।
नमक
मकर संक्रांति पर नमक का दान का विशेष माना जाता है। कहते हैं नमक दान करने से अनिष्टों का नाश होता है।
अनाज
मकर संक्रांति पर अनाज का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप सात प्रकार के अनाजों का दान कर सकते हैं। कहते हैं इससे अन्न की कभी कमी नहीं होती।
