भगवान महावीर कौन थे, महावीर स्वामी के सिद्धांत क्या हैं, जानें महावीर स्वामी का जीवन परिचय

जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर को महावीर स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 599 ईसा पूर्व में बिहार के वैशाली में हुआ था। उन्होंने अहिंसा के 5 ऐसे सूत्र बताए थे जिन्हें अपनाकर जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं। यहां से आप महावीर स्वामी के जीवन के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाने वाले महावीर स्वामी की जयंती का अपना ही एक महत्व है। जैन धर्म के 24वें तीर्थकार स्वामी महावीर को जैन धर्म के 24 वें तीर्थकार के रूप में माना जाता है। भगवान महावीर का जन्म लगभग 600 वर्ष पूर्व चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन हुआ था। इस बार 31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जाएगी। महावीर हमेशा सत्य, अंहिसा के पथ में चलने के लिए कहते थे। आइये यहां हम आपको महावीर स्वामी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

महावीर स्वामी जीवन परिचय (pc: canva)

भगवान महावीर कौन थे?

भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। उनका जन्म ईसा पूर्व 599 वर्ष माना जाता है। उनके पिता राजा सिद्धार्थ और माता रानी त्रिशला थीं और बचपन में उनका नाम वर्द्धमान था।

End of Feed