Mahashivratri 2024: कब है महाशिवरात्रि, जानें तिथि ,महत्व और शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि के व्रत का शास्त्रों में बहुत महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आइए जानते हैं कब है महाशिवरात्रि का व्रत। डेट, शुभ मुहूर्त।

Mahashivratri 2024 (कब है महाशिवरात्रि): हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए हर साल शिव के भक्त इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिव-गौरी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंगों में भगवान भोलेनाथ विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिव की पूजा करने से कई गुना बेहतर फल मिलता है।आइए जानते हैं कब है महाशिवरात्रि का व्रत।

Mahashivratri 2024 Date

महाशिवरात्रि कब है ( Mahashivratri 2024 Date)

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात 9:57 बजे शुरू होगी। अगले दिन 9 मार्च, शाम 6:17 बजे समाप्त होगा। उदया तिथि मनाने के अनुसार 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Mahashivratri Shubh Muhurat)

8 मार्च, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का समय शाम 6:25 बजे से रात 9:28 बजे तक है।

महाशिवरात्रि चार प्रहर मुहूर्त

प्रथम प्रहर पूजा के समय शाम- 6:25 बजे से 9:28 बजे तक

दूसरी शाम प्रहर पूजा का समय - 9 मार्च सुबह 9:28 बजे से 12:31 बजे तक

End of Feed