Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि शिवभक्तों के बड़े त्योहारों में से है। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और व्रत व पूजन के साथ इन त्योहार को भक्त पूरी धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में दो बार महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। पहली महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है तथा दूसरी शिवरात्रि श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। दोनों महाशिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण होती है। फाल्गुन मास में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं। यहां जानें 2024 में महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी और क्या है महाशिवरात्रि 2024 की डेट।
Mahashivratri 2024 Date in India - महाशिवरात्रि 2024 में कब है
Mahashivratari 2024 Date in India
साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।
Mahashivratari 2024 Date and Puja Time
महाशिवरात्रि पर दिन के चार प्रहर में पूजा की जाती है। यहां देखें महाशिवरात्रि 2024 की डेट और पूजा का समय।
- फाल्गुन मास 2024 चतुर्दशी तिथि आरंभ : 8 मार्च 2024 9:57 pm
- फाल्गुन मास 2024 चतुर्दशी तिथि समाप्त : 9 मार्च 2024 6:17 pm
- महाशिवरात्रि 2024 रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा : 6:25pm से 9:28 pm तक ( 8 मार्च 2024)
- महाशिवरात्रि 2024 रात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा : 9:28 pm (8 मार्च 2024) से 12:31 am तक ( 9 मार्च 2024)
- महाशिवरात्रि 2024 रात्रि के तीसरे प्रहर की पूजा : 12:31 am से 3:34 am तक ( 9 मार्च 2024)
- महाशिवरात्रि 2024 रात्रि के चौथे प्रहर की पूजा : 3:34am से 6:37 am तक ( 9 मार्च 2024)
महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है, क्या है महाशिवरात्रि का महत्व
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन शिव शक्ति के मिलन का दिन होता है। इस दिन रात्रि के चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। महाशिवरात्रि का त्योहार भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और शक्ति की पूजा करने से मनुष्य की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और हर संकट दूर होता है।
