Mahakal Lok Lokarpan: 11 अक्टूबर तक होगी मां शिप्रा की थीम आधारित आरती, प्रतिदिन प्रज्ज्वलित होंगे 1500 दीपक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:19 PM IST

Mahakal Lok Lokarpan: 6 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 से रात 8 बजे तक मां शिप्रा की थीम आधारित आरती की जाएगी।

उज्जैन महाकाल मंदिर: उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 6 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 से रात 8 बजे तक मां शिप्रा की थीम आधारित आरती की जाएगी। 1500 दीपक प्रज्ज्वलित कर 11 ब्राह्मण मां शिप्रा की आरती करेंगे। प्रितिदिन अलग-अलग विश्व स्तरीय संगीतमय धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

mahakal lok

शिप्रा तट पर 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रज्ज्वलित होंगे 1500 दीपक (फोटो सोर्स- फेसबुक)

मां शिप्रा की थीम आधारित आरती: महाकाल लोक लोकार्पण के चलते शिप्रा तट पर 6 से 11 अक्टूबर तक शाम 6.30 से रात 8 बजे तक मां शिप्रा की थीम आधारित आरती की जाएगी। ये आरती 11 पुरोहितों द्वारा बड़े-बड़े दीपक से की जायेगी। सबसे पहले मंत्र उच्चारण होग। फिर धूप आरती, दीप आरती और अंत में कपूर आरती होगी। हर दिन अलग-अलग विश्व स्तरीय संगीतमय धार्मिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिलेगी। यहां 1500 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

End of Feed