Maha Shivratri Vrat 2025 Date (महाशिवरात्रि व्रत कब है 2025): महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि विधान शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है ये वही दिन है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु इस दिन सच्चे मन से व्रत रखता है उसके वैवाहिक जीवन में कभी कोई दिक्कत नहीं आती। चलिए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि व्रत की तारीख और विधि।
Maha Shivratri Vrat 2025 Date
महाशिवरात्रि व्रत कब है 2025 में (Mahashivratri Vrat Kab Hai 2025 Mein)
इस साल महाशिवरात्रि व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा। चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 26 फरवरी की सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा और समापन 27 फरवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा।
महाशिवरात्रि व्रत विधि (Maha Shivratri Vrat Vidhi)
महाशिवरात्रि व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इस दिन मंदिर भी जरूर जाएं। फिर शाम की पूजा से पहले फिर से स्नान कर लें। फिर शुभ मुहूर्त में विधि विधान शिव-पार्वती की पूजा करें। साथ ही महाशिवरात्रि की कथा सुनें। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता। हालांकि फलाहारी व्यंजन ले सकते हैं। इस व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं (Maha Shivratri Vrat Me Kya Kha Sakte Hain)
इस व्रत में आलू, साबूदाना, कुट्टू का आटा, फल, सिंघाड़े का आटा, दूध, नारियल पानी, दही, पनीर, समा चावल, ड्राई फ़्रूट्स इत्यादि चीजों का सेवन किया जा सकता है।
