14 February 2025 Shadi Muhurat: 14 फरवरी को प्यार करने वालों का दिन वेलेंटाइन डे है। इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाते हैं। तो वहीं कई कपल्स इस दिन शादी या फिर सगाई के बंधन में भी बंध जाते हैं। अगर आप इस वेलेंटाइन पर शादी या सगाई करने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताएंगे इस दिन इस शुभ कार्य के शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला हैं।
14 फरवरी 2025 शादी मुहूर्त (14 February 2025 Shadi Muhurat)
14 फरवरी को शादी का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 9 मिनट से लेकर अगले दिन की सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शादी करने के लिए ये मुहूर्त बेहद शुभ है।
14 फरवरी 2025 सगाई मुहूर्त (14 February 2025 Sagai Muhurat)
14 फरवरी 2025 को सगाई का शुभ मुहूर्त सुबह 7:30 से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा। इस समय मृगशीर्ष नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा।
14 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त (14 February 2025 Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त 05:18 AM से 06:09 AM तक
प्रातः सन्ध्या 05:43 AM से 07:00 AM तक
अभिजित मुहूर्त 12:13 PM से 12:58 PM तक
विजय मुहूर्त 02:27 PM से 03:12 PM तक
गोधूलि मुहूर्त 06:08 PM से 06:34 PM तक
सायाह्न सन्ध्या 06:11 PM से 07:27 PM तक
अमृत काल 04:12 PM से 05:57 PM तक
