महाशिवरात्रि पर मंदिर जाने के नियम, पूजा से पहले जानें ये जरूरी गाइडलाइन

Maha Shivratri Temple Visit Rules: (महाशिवरात्रि 2026 पर मंदिर जाने के नियम) आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी हैं। आज हम आपको बताएंगे शिवरात्रि पर मंदिर जाने के नियम।

Maha Shivratri Temple Visit Rules (महाशिवरात्रि 2026 पर मंदिर जाने के नियम): महाशिवरात्रि भगवान शिव के पूजन का एक पवित्र पर्व है। इस दिन लाखों श्रद्धालु देश-विदेश के शिव मंदिरों में जाकर पूजन करते हैं। चाहे आप अपने घर के पास मौजूद शिव मंदिर जाएं या किसी प्रसिद्ध तीर्थस्थल जैसे काशी विश्वनाथ या उज्जैन महाकाल, हर जगह दर्शन के कुछ नियम बने होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। सही पूजा विधि से पूजन करने पर न केवल धार्मिक लाभ मिलता है, बल्कि मंदिर का वातावरण भी शांत और व्यवस्थित बना रहता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर मंदिर जाने के नियम।

temple visit rules

शिवरात्रि पर मंदिर जाने के नियम

क्या लेदर बेल्ट लगाकर मंदिर जा सकते हैं?

अधिकांश हिंदू मंदिरों में लेदर (चमड़े) से बनी वस्तु जैसे बेल्ट, वॉलेट, बैग को पहनकर या साथ लेकर प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है। महाशिवरात्रि जैसे विशेष अवसर पर कोशिश करें कि चमड़े की बेल्ट लगाकर मंदिर में न जाएं। ताकि पूजा में पूरी श्रद्धा और शुद्धता बनी रहे।

End of Feed