महाशिवरात्रि के भजन लिरिक्स, पढ़ें शिव जी के भजन, यहां देखें शंकर जी के नए-पुराने भजन लिखित में कीर्तन, ढोलक वाले

Shiv ji ke bhajan (Maha shivratri ke bhajan), शंकर जी के नए-पुराने भजन लिखित में: भगवान शिव के भजनों में एक अलग ही जादू और आकर्षण होता है। जो सुनता है- वो भोलेनाथ की भक्ति में डूब जाता है। यहां आप महा शिवरात्रि, सोमवार व्रत, सावन मास आदि के लिए शिव शंकर का भजन कलेक्शन देख सकते हैं। ये भजन आपको शिव जी की भक्ति में डुबो देंगे।

Shiv ji ke bhajan (Maha shivratri ke bhajan), शंकर जी के नए-पुराने भजन लिखित में: शिवजी के भक्तों के लिए ये लेख बहुत उपयोगी होगा क्योंकि यहां हम शिवजी के टॉप भजन लिरिक्स लिखित में लेकर आए हैं। यहां आप सांसो की माला पे सिमरु मैं शिव का नाम, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है,फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना,भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे वो तो गौरा से प्यार कर बैठे, डम -डम डमरू बजाना होगा भोले मेरी कुटिया में आना होगा, हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ तीनों लोक में तू ही तू, आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे मां गौरा बुलाती है लिरिक्स भजन लिखित में देख सकते हैं। ये शिव जी के झूमने वाले भजन हैं जो कीर्तन में भी गाए जाते हैं। यहां देखें शंकर जी के नए-पुराने भजनों का कलेक्शन।

Maha Shivratri bhajan lyrics, shiv ji ka photo

शिव शंकर का भजन कलेक्शन

शिवजी के भजन लिखित में

1.सांसो सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम लिरिक्स

अब तो दुनियादारी से है

मेरा क्या काम

शिव के रंग में ऐसी डूबा

बन गया एक ही रूप

शिव की माला जपते जपते

हो गयी सुबह श्याम

सांसो की माला पे…

शिवजी मेरे दिल में बसे है

संग रहे दिन रात

अपने मन की मै जानू

सब के मन की राम

सांसो की माला पे...

शिवजी मेरे अंतरयामी

शिवजी मेरे स्वामी

शिवजी के चरणों में अर्पण

ये जीवन तमाम

सांसो की माला पे…

प्रेम पियाला जबसे पिया है

जी का है ये हाल

अंगारों पे नींद आ जाए

और कांटो पे आराम

सांसो की माला पे…

सांसो की माला पे...

सिमरु मै शिव का नाम

अब तो दुनियादारी से है

मेरा क्या काम

सांसो की माला पे...

सिमरु मै शिव का नाम

2.सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है लिरिक्स

सजा दो घर को गुलशल सा

मेरे भोलेनाथ आये है

लगी कुटिया भी दुल्हन सी

मेरे भोलेनाथ आये है

पखारो इनके चरणों को

बहाकर प्रेम की गंगा

बिछा दो अपनी पलकों को

मेरे भोलेनाथ आये है

उमड़ आयी मेरी आँखे

देखकर अपने बाबा को

हुयी रोशन मेरी गलिया

मेरे भोलेनाथ आये है

तुम आकर फिर नही जाना

मेरी इस सुनी दुनिया से

कहू हरदम यही सबसे

मेरे भोलेनाथ आये है

लगी कुटिया भी दुल्हन सी

मेरे भोलेनाथ आये है

सजा दो घर को गुलशन सा

मेरे भोलेनाथ आये है

3.फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना लिरिक्स

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

End of Feed