Mahashivratri 2024: साल में होती है कितनी शिवरात्रि? क्या है महाशिवरात्रि का महत्व? जानिए सारे जवाब

Mahashivratri and Shivratri difference: यूं तो साल में हर महीने शिवरात्रि आती है लेकिन महाशिवरात्रि हिंदू संस्कृति में सबसे शक्तिशाली शिवरात्रियों में से एक है।

Mahashivratri 2024, Types of Shivratri: यूं तो साल में हर महीने शिवरात्रि आती है लेकिन महाशिवरात्रि हिंदू संस्कृति में सबसे शक्तिशाली शिवरात्रियों में से एक है। इस महापर्व को भगवान शिव के भक्त हर साल धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष के 14वें दिन आती है। महाशिवरात्रि का महादेव के भक्तों के लिए बड़ा महत्व है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान भी प्रसन्न होते हैं। आज 8 मार्च को शिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है।

Mahashivratri

Mahashivratri 2024: साल में होती है कितनी शिवरात्रि, क्या है महाशिवरात्रि का महत्व

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार,मुख्य तौर पर एक साल में 4 तरह की शिवरात्रि होती है।ये चारों हैं- महाशिवरात्रि,नित्य शिवरात्रि,मासिक शिवरात्रि और सावन शिवरात्रि। महाशिवरात्रि भगवान शिव का सबसे भव्य उत्सव है। इस दिन भक्त उपवास करते हैं, अनुष्ठान करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और आशीर्वाद लेने और पूजा करने के लिए शिव मंदिरों में जाते हैं।

End of Feed