Maha Shivratri 2024: जब भगवान शिव ने 14 साल पर रोक दी बच्चे की उम्र, उल्टे पांव लौटे थे यमराज

Maha Shivrati 2024 Date: भगवान शिव से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी है जब भोले शंकर ने अपने आशीर्वाद से एक बालक को हमेशा के लिए अमर कर दिया। इतना ही नहीं उस बालक को ये आशीर्वाद भी मिला कि उनकी पूजा शिव अराधना से पहले होगी।

भगवान शिव को देवों का देव कहा जाता है। माना जाता है कि शिव खफा हुए तो सृष्टि का विनाश कर देते हैं और प्रसन्न होता है तो अपने भक्त को भी भगवान का दर्जा दिला देते हैं। भोले शंकर से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं हैं जिन्हों सदियों से सुना और सुनाया जाता आ रहा है। भगवान शिव से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी है जब भोले शंकर ने अपने आशीर्वाद से एक बालक को हमेशा के लिए अमर कर दिया। इतना ही नहीं उस बालक को ये आशीर्वाद भी मिला कि उनकी पूजा शिव आराधना से पहले होगी।

Maha SHivratri

नि:संतान दंपति के लिए शिव ही बने सहारा

दरअसल, कहा जाता है कि आदिकाल में मृकण्ड ऋषि और उनकी पत्नी मरन्धती नि:संतान थे। उन्हें एक बार इसके लिए अपमानित भी होना पड़ा। दरअसल किसी ने उनपर व्यंग कसते हुए कह दिया कि पुत्र नहीं होगा को उनका वंश कैसे आगे बढ़ेगा। इस बात से नाराज होकर वह भगवान ब्रह्मा की तपस्या करने लगे। कठिन तप के बाद जब ब्रह्मा प्रकट हुए तो उन्होंने बताया कि तुम्हें पुत्र प्राप्ति भगवान शिव के आशीर्वाद से हो सकता है।

End of Feed