Maha Shivratri Fast Prasad: हलवा, खीर, मालपुआ समेत महाशिवरात्रि भोग में ये चीजें कर सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 05:22 PM IST

Maha Shivratri Bhog: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए माना जाता है। इस दिन भगवान शिव को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग जरूर लगाएं। जानिए शिव के प्रिय भोग।

Shivratri Bhog Or Prasad: फाल्गुन मास की चतुर्दशी को शिवरात्रि का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त सारी रात जागकर उनकी आराधना करते हैं। इस बार शिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार को मनाई जा रही है। इस दिन जगह जगह मंदिर सजाए जाते हैं, शिव पार्वती की झांकी निकाली जाती है। शिवजी भगवान को प्रसन्न करने के लिए भक्त उन्हें बेलपत्र,धतूरा, गंगाजल,गाय का दूध अर्पित करते हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

mahashivratri bhog

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को इन चीजों का लगाएं भोग

भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र बेहद पसंद हैं इसके अलावा ऐसे भोग हैं जिन्हें चढ़ाकर आप महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर इस महाशिवरात्रि पर आप भी भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें यह चीज़े जरूर अर्पित करें। इससे विशेष लाभ मिलता है और शिवजी की कृपा से हर परेशानी दूर होती है।आइए जानते हैं शिवरात्रि पर शिवजी भगवान को क्या भोग लगाना चाहिए।

End of Feed